थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को पद से हटाया
बैंकॉक। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया है। उन पर कैबिनेट में एक क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले वकील को शामिल करने का आरोप था। कोर्ट ने प्रधानमंत्री श्रेथा के इस कदम को नैतिकता का उल्लंघन बताते हुए दोषी ठहराया है।
संवैधानिक कोर्ट की 9 जजों की बैंच ने ये फैसला 5-4 के बहुमत से दिया है। प्रधानमंत्री श्रेथा के खिलाफ पूर्व सीनेटर्स ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इन सभी सीनेटर्स को पिछली जंटा सरकार ने नियुक्त किया था। इस फैसले के बाद थाईलैंड में राजनीतिक संकट खड़ा गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते संवैधानिक कोर्ट ने मुख्य विपक्षी मूव फॉरवर्ड पार्टी को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही इसके सभी नेताओं पर 10 साल तक के लिए बैन लगा दिया था। मूव फॉरवर्ड पार्टी ने पिछले साल हुए चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीती थीं।
कोर्ट ने अपने आदेश में थाईलैंड सरकार के मंत्रिमंडल को भी भंग कर दिया है। अब इसके बाद नए सिरे से प्रधानमंत्री को नियुक्त किया जाएगा। फू थाई पार्टी के नेतृत्व वाला सत्ताधारी गठबंधन अब प्रधानमंत्री पद के लिए नया नाम देगा। नए नाम की घोषणा के लिए थाईलैंड की 500 सदस्यों वाली संसद में वोटिंग की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रेथा ने जानबूझकर क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को कैबिनेट में शामिल किया है। कैबिनेट में शामिल होने वाले वकील का नाम पिचित चुयेनबान है, जिसे 2008 में एक मामले में दोषी ठहराया गया था।
डिजिटल दौर में बदली तस्वीर: फैंसी स्टोर से प्रीति यादव बनीं नई पीढ़ी की आत्मनिर्भर उद्यमी
उज्जैन के गौरवशाली भविष्य और सांस्कृतिक अभ्युदय का हुआ शंखनाद : राज्यपाल पटेल
सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी मोनालिसा-फरमान शादी की चुनौती, नाजिया इलाही व सनोज मिश्रा ने किया बड़ा कदम
मुख्यमंत्री डेयरी प्लस एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का हितग्राहियों को अधिक से अधिक दिलाएं लाभ
राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार
जल जीवन मिशन 2.0 को कैबिनेट की मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण परिवार को मिलेगा नल से शुद्ध जल
दोना-पत्तल के व्यवसाय से आत्मनिर्भर बनीं ज्योति वैष्णव, स्व-सहायता समूह से मिली नई पहचान
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति