जिंदा है सरबजीत सिंह की हत्या करने वाला आरोपी
इस्लामाबाद । भारत के सरबजीत सिंह की कोट लखपत जेल में हत्या करने वाला अमीर सरफराज तांबा अभी जिंदा है और अंतिम सांसें गिन रहा है। पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया कि तांबा पर हुए भीषण हमले के पीछे भारत का हाथ है। नकवी ने बिना किसी सबूत को जारी किए दावा किया कि सारे सबूत यह संकेत देते हैं कि लाहौर में हुए गन हमले में भारत शामिल है। इससे पहले खबर आई थी कि तांबा की मौत हो गई है लेकिन अब पाकिस्तानी पुलिस ने खुलासा किया है कि लश्कर से जुड़ा यह आतंकी अभी जिंदा है। हालांकि वह बुरी तरह से घायल है और उसका इलाज चल रहा है। लाहौर के पुलिस अधिकारी ने स्थानीय अखबार को बताया कि तांबा अभी जिंदा है। तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था और उस पर दो मास्क पहने लोगों ने हमला किया था। ये लोग उसके घर में घुस गए थे और फिर कई गोलियां मारी थीं। इसके बाद वे घटना स्थल से फरार हो गए थे। इस हमले मे भारत के शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पाकिस्तानी गृहमंत्री ने दावा किया कि भारत पाकिस्तान के अंदर इस तरह के पहले के 2 से 4 घटनाओं में शामिल रहा है। इस बार भी सभी सबूत दिखा रहे हैं। जब तक जांच पूरी न हो जाए और ज्यादा कुछ कहना उचित नहीं है लेकिन पैटर्न ठीक उसी तरह है। इससे पहले मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की 2013 में यहां एक जेल के अंदर हत्या के आरोपी अमीर सरफराज तांबा की अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हत्या किए जाने के एक दिन बाद पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना को नाटकीय मोड़ देते हुए दावा किया गया कि वह अब भी जीवित है। लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के करीबी सहयोगी तांबा पर यहां सनंत नगर स्थित उसके आवास पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हमला किया। लाहौर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्थानीय अखबार को बताया कि तांबा अब भी जीवित है, लेकिन गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, उनके बयान के बारे में लाहौर पुलिस के प्रवक्ता ने इस मामले को संवेदनशील बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि अगर तांबा जीवित है तो उसे चिकित्सा उपचार के लिए कहां स्थानांतरित किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां