स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली-पानी पर सरकार के बड़े दावे
नई दिल्ली| दिल्ली की भाजपा सरकार ने आज अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है, इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, मुख्यमंत्री ने पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों और प्रदेश के विकास के लिए उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'आज सरकार को एक साल पूरा हुआ है। शायद इसी समय हम इस सचिवालय में पहुंचे थे। आज की यह रिपोर्ट कार्ड हमारे एक वर्ष के तथ्य है। यह सरकार वादों की नहीं बल्कि काम की सरकार है। हमने एक वर्ष में दिल्ली को ठहराव की ओर ले जाने की कोशिश की है। हमने कागज कम और काम ज्यादा के पैटर्न को फॉलो किया। हमने अपनी पहली कैबिनेट में आयुष्मान योजना पर काम किया था। हमने 10 लाख का हेल्थ कवर दिया। हमने अटल कैंटीन को इस विजन के साथ शुरू किया ताकि कोई भूखा न सोए। दिल्ली में 70 अटल कैंटीन शुरू की गई है।' सीएम ने बताया, 'पिछली कैबिनेट बैठक में हमने आयुष्मान योजना को लागू किया। इस एक वर्ष में हेल्थ कवर के लिए 7 लाख लोग पंजीकृत हुए और 30,000 से अधिक लोगों ने आयुष्मान और वय वंदना योजना के माध्यम से लाभ प्राप्त किया। आज दिल्ली में 70 अटल कैंटीन संचालित हो रही हैं, जहां 5 रुपये में गरीबों, श्रमिकों और मजदूरों को सम्मानजनक तरीके से भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। झुग्गीवासियों के लिए हमने 700 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, ताकि झुग्गियों में भी नाली, खड़ंजा, पार्क, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।'
सीजफायर के बाद भी नहीं थमा तनाव, फिर बंद हुआ रास्ता
70 करोड़ महिलाओं के मुद्दे पर गरमाई देश की राजनीति
रिश्वतखोरी का खुलासा: 20 हजार पहले लिए, बाकी 40 हजार लेते ही लोकायुक्त पुलिस ने की गिरफ्तारी।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"
समंदर में सामरिक शक्ति का प्रदर्शन: मिसाइल टेस्टिंग को लेकर आमने-सामने आए भारत-पाक
वित्त और विदेश मंत्री से होगी चर्चा: नेपाली मंत्रियों संग बैठक करेंगे अमेरिकी सहायक सचिव