ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में प्राइमरी स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. छात्राओं से अश्लील हरकत स्कूल के हेड मास्टर ने की. ग्रामीणों के बीईओ से शिकायत करने के बाद संकुल समन्वयक ने मामले की जांच की. जांच रिपोर्ट डीईओ को दी गई, जिसके बाद हेड मास्टर के साथ-साथ स्कूल में सहायक शिक्षक को भी निलंबित कर दिया गया.
ये पूरा मामला जिले के मोहबा प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा रहा है. छात्राओं से अश्लील हरकत का पता तब चला जब उन्होंने स्कूल जाने से इनकार कर दिया और अपने परिजनों को इसकी जानकरी दी. फिर छह अगस्त को पालक समीति की बैठक में ये मामला सबके सामने उठाया गया. सात अगस्त को इसकी लिखित शिकायत बीईओ को दी गई. फिर संकुल समन्वयक से जांच के लिए कहा गया.
पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए पत्र
संकुल समन्वयक ने मामले की जांच की और रिपोर्ट डीईओ को दी, जिसके बाद हेड मास्टर और सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. निलंबित होने वाले हेड मास्टरका नाम नेतराम वर्मा और सहायक शिक्षक का नाम प्रसाद तिवारी है. इतना ही नहीं पुलिस को मामला दर्ज करने के लिए पत्र भी लिखा गया. आठ अगस्त को पुलिस गांव गई और उसने बयान भी दर्ज किए.
हेड मास्टर के निलंबन आदेश में क्या लिखा
हालांकि शनिवार रात तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई. डीईओ ने हेड मास्टर नेतराम वर्मा के निलंबन के आदेश में लिखा कि उन्होंने कुछ छात्राओं को ऑफिस में बुलाया. उनको फोन में अश्लील फोटो दिखाई. उनको गलत तरीके से छुआ और अश्लील हरकते कीं. ये सब कदाचार की श्रेणी में आता है. ऐसे में हेड मास्टर को तुरंत निलंबित कर दिया गया है. उनको बीईओ डोंगरगढ़ में अटैच किया गया है.
जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या बताया?
सहायक शिश्रक डीसम प्रमोद तिवारी के निबंलन आदेश में लिखा गया कि स्कूल में विगत कुछ सालों से हो रही इस घटना को उन्होंने छिपाया. घटना को छिपाकर रखने का मतलब है कि उन्होंने संबंधित को सहयोग दिया. जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि गांव वालों की शिकायत के बाद मामले की जांच संकुल समन्वयक को सौंपी गई.
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद एचएम और सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया. साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया. बता दें कि इस प्राइमरी स्कूल में 70 बच्चे पढ़ते हैं. स्कूल में दो ही शिक्षक थे. दोनों ही निलंबित हो गए हैं.
पक्के घर का सपना हुआ साकार, पीढ़ियों का ’कच्चा मकान’ छोड़ अब पक्के आवास में मुस्कुरा रहा है सुखराम का परिवार
महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए महिला कोष की योजनाओं का विस्तार जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
नारी शक्ति से औद्योगिक प्रगतिः पूनम जायसवाल ने 20 महिलाओं को दिया रोजगार, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
प्रदेश में उपलब्ध हैं आपूर्ति के सभी संसाधन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजनीति में नया मोड़: युवा विधायकों का समर्थन निशांत के लिए
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
गुना के डायल 112हीरोज: तत्परता से मिली मदद, ऑटो पलटने से घायल महिलाओं को पहुँचाया अस्पताल
मध्यप्रदेश पुलिस की तकनीकी दक्षता सेप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से गुम मोबाइलों की व्यापक बरामदगी
कल्याणकारी योजनाओं सहित अन्य कार्यों के लिए 33 हजार 240 करोड़ रूपये की स्वीकृति
लोकसभा सत्र में सभापति बिरला के खिलाफ शुरू हुआ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा