अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज
रायपुर|छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों तक राज्य में बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. 18 और 19 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होगी|
छत्तीसगढ़ में बारिश, कई जगहों पर गिरे ओले
वहीं बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट आ गई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. रायपुर से बिलासपुर तक बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक राज्य में बारिश के साथ ओले का अलर्ट है. ऐसे में किसानों की सबसे ज्यादा परेशानियां बढ़ रही है. वहीं मौसम बिगड़ रहा है, ऐसे में लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. छत्तीसगढ़ में फिलहाल दो सिस्टम एक्टिव दिख रहे हैं. जिससे बारिश हो रही है|
मैनपाट में ओलों की बिछी सफेद चादर
छत्तीसगढ़ में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी समेत कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि साथ हुई है. मैनपाट में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर सामने आई है. यहां मैदानों तक ओलों की सफेद चादर बिछी है. जिससे सबसे ज्यादा नुकसान फसलों को हुआ है|
रायपुर-बिलासपुर में छाए बादल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और बिलासपुर में संभाग में भी बादल छाए हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में बारिश और ओले का अलर्ट आने वाले दो दिनों के लिए जारी किया है. जिससे छत्तीसगढ़ में फिलहाल तीन बड़े संभागों में बारिश हो रही है|
तापमान में 3-5°C गिरावट, फिर बढ़ोतरी के आसार
वहीं छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के बाद छत्तीसगढ़ के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना अगले दो दिनों में बन सकती है. जिससे राज्य में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है|
संसद में आरक्षण बिल गिरने के बाद राहुल गांधी का प्रहार- 'महिलाओं के पीछे छिपकर खेल रही थी भाजपा'।
प्रदूषण और अवैध कारोबार पर प्रहार: रिफाइनरी पर कार्रवाई से मचा हड़कंप, दो लोगों पर केस दर्ज।
सीजफायर के बाद भी नहीं थमा तनाव, फिर बंद हुआ रास्ता
70 करोड़ महिलाओं के मुद्दे पर गरमाई देश की राजनीति
रिश्वतखोरी का खुलासा: 20 हजार पहले लिए, बाकी 40 हजार लेते ही लोकायुक्त पुलिस ने की गिरफ्तारी।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"