आतिशी और दिल्ली पुलिस में हुई जोरदार बहस
नई दिल्ली । दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली में आप कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। इन सब को लेकर दिल्ली में पुलिस व्यस्था भी सक्रिय है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी और दिल्ली पुलिस के बीच जोरदार बहस हुई, जिसका वीडियो आतिशी ने एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में आतिशी पुलिस वालों से कह रही हैं कि पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोका है। वह जबरन पुलिसकर्मियों को गाड़ी में बैठने के लिए कहती हैं। वहीं, कुछ अन्य कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। इस दौरान आतिशी ने कहा कि उन्हें घर और पार्टी ऑफिस जाने से रोका गया। पार्टी ऑफिस से निकलकर सौरभ भारद्वाज, मुकेश अहमद, आदिल अहमद खान और हम (आतिशी) घर जा रहे थे। रास्ते में पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आतिशी ने कहा कि पुलसकर्मी अब उन्हें घर भी नहीं जाने दे रहे हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कहा कि सभी विपक्षियों को गोली मार दें, ताकि बार उन्हें यह सब करने की जरूरत ही न पड़े। इस तरह से यह बहस काफी देर तक होती रही।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव