डॉक्टरों के लिए यह मामला हैरान करने वाला रहा
इंदौर। इंदौर के ESIC अस्पताल से प्रेगनेंसी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया. इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली ये है कि जब डॉक्टर ने डिलीवरी से पहले अल्ट्रासाउंड किया था तब रिपोर्ट में दो बच्चे ही दिख रहे थे. लेकिन जब महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए।
मेडिकल फील्ड के रेयर केसेस में से एक
हॉस्पिटल के डॉक्टरों का मानना है कि ऐसे केस मेडिकल फील्ड के रेयर केसेस में से एक होते हैं. महिला ने 1 बेटा और 2 बेटियों को जन्म दिया है. अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के चिकित्सा महाविद्यालय से जुड़े अस्पताल में 27 वर्षीय महिला ने दो लड़कियों और एक लड़के को रविवार (29 मार्च) को सामान्य तरीके से जन्म दिया. इस प्रसव के बाद जच्चा व तीनों नवजात शिशु स्वस्थ हैं।
जन्म के तुरंत बाद से ही की जा रही है देखभाल
महाविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. रुचि जोशी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, कि प्रसव के तय समय से पहले पैदा हुए तीनों बच्चों का वजन 1.70 किलोग्राम से 1.90 किलोग्राम के बीच हैं, इनता ही नहीं जन्म के तुरंत बाद से इन बच्चों को विशेष देखभाल प्रदान की जा रही है. उन्होंने आगे बताया कि इंदौर के पास स्थित पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की रहने वाली महिला दूसरी बार मां बनी है और उसकी एक बेटी पहले से है।
जोखिम भरी थी डिलीवरी, लेकिन सब कुछ सही रहा
डॉक्टरों का कहना है कि डिलीवरी जोखिम भरा जरूर था लेकिन डॉक्टर की सतरकता ने प्रसव आसानी से हो पाया. डॉक्टर ने आगे बताया कि तीन बच्चों की डिलीवरी थोड़ी कॉम्पलेक्स होती है. साथ ही यहां तो रिपोर्ट और रियलिटी में भी अंतर देखने को मिला है. डॉक्टर ने हिम्मत रखते हुए स्थिति को कंट्रोल किया और मॉनीटर किया. अभी जच्चा बच्चा चारों स्वस्थ हैं।
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी की चौथी सूची आई, दूसरी सूची में बदला एक नाम
पुरातत्व नीतियों के खिलाफ मोर्चा विकास कार्यों में देरी से नाराज़ जनता, दिल्ली तक पहुंची आवाज़
अमित शाह का बड़ा आरोप, राहुल गांधी पर नक्सलवाद से जुड़ा बयान
नक्सल ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने किया डंप रिकवर
न्याय का फैसला: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को 20 साल जेल, 40 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश में उद्योग और निवेश की अपार संभावनाएं बताईं
1 अप्रैल से दूध महंगा, रोजमर्रा की खरीददारी पर होगा असर
यात्रियों के लिए आसान हुआ सफर, अंबिकापुर से दो बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ान
टेनिस कोर्ट से सियासत तक: लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल