टीवी की इस एक्ट्रेस को मिला सलमान खान के शो का न्योता
नई दिल्ली। छोटे पर्दे के कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सलमान खान के इस रियलिटी शो के नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर आए दिन तरह-तरह की खबर सामने आ रही हैं। अब रिपोर्ट्स आयी है कि टीवी की एक फेमस अदाकारा को बिग बॉस सीजन 19 का ऑफर मिला है।
सलमान के शो में ये अभिनेत्री धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है। आइए जानते हैं कि वो कौन सी एक्ट्रेस है, जो आने वाले समय में बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती है।
बिग बॉस 19 में दिख सकती है ये एक्ट्रेस
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। सीजन 19 का भी वे बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर रोज इस रियलिटी शो के नए सीजन में शामिल होने वाले सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इस कड़ी में अब टीवी की मशहूर अदाकारा कनिका मान का नाम शामिल हो रहा है। इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ताजा खबरी के अनुसार कनिका को सलमान के इस रियलिटी शो का ऑफर मिला है।
हालांकि, अभी कनिका की तरफ से इस मामले को लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है, इतना ही नहीं शो के मेकर्स की तरफ से भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में अभी कनिका मान की बिग बॉस 19 में एंट्री को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने का इंतजार है।
ये पहला मौका नहीं है, जब कनिका को बिग बॉस शो का ऑफर मिला है। इससे पहले सीजन 18 को लेकर भी कनिका का नाम बिग बॉस को लेकर चर्चा में आया था। लेकिन इस बार बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री को लेकर चांस काफी हाई लग रहे हैं।
कब से शुरू होगा बिग बॉस 19
इस बार माना जा रहा है कि अपने तय समय से पहले बिग बॉस 19 का आगाज किया जा सकता है। अमूनन देखा जाता है कि अक्टूबर के महीने में टीवी पर बिग बॉस का आगाज होता है, लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि शायद जुलाई के अंत में ये शुूरू हो जाए। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि की घोषणा होना अभी बाकी है। बता दें कि बिग बॉस18 का खिताब टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने जीता था।
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का दबदबा, ‘चरक’, ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ की कमाई कैसी?
कहानी दमदार, अभिनय शानदार; फिर बॉक्स ऑफिस पर क्यों पिछड़ जाती हैं महिला केंद्रित हिंदी फिल्में?
Vijay Deverakonda की तारीफ में अंकल ने लिखी भावुक पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुई वायरल
टी20 वर्ल्ड कप में परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, सिंगर बोलीं- कई रातों से नहीं सोई
‘टटीरी’ गाने को लेकर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने उठाया बड़ा कदम
IND vs NZ Final Live: समापन समारोह के कारण बदलेगा समय? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
IND vs NZ फाइनल में किसे मिलेगा मौका? वरुण-कुलदीप के बीच चयन की माथापच्ची
आधी आबादी का जश्न, ओपन हाउस में महिलाओं ने साझा किए जीवन के अनुभव
पति की हत्या की साजिश: मुरैना में पत्नी ने नवजात बेटे की कसम देकर प्रेमी से करवाई वारदात