तीन आरोपी ढाई किलो गांजा समेत गिरफ्तार
बिलासपुर । रतनपुर पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल तीन आरोपियों को भरनी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी भरारी और दगोरी के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम आनन्द कुमार ताम्रकार, सुरेश लहरे और कौशल कुमार सूर्यवंशी है। रतनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अजय कुमार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर गांजा बेचने के जुर्म में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम भरारी स्थित इलेक्ट्रानिक एक दुकान में धावा बोला गया। छानबीन के दौरान दुकान में बैठे तीन लोगों को गाँजा पैकेट के साथ पकड़ा गया। बरामद गांजा करीब ढाई किलो पाया गया। पकड़े तीनों आरोपियों को नारकोटिक एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त