प्रेमिका के खर्चों को पूरा करने के लिए प्रेमी बन गया शातिर चोर
नई दिल्ली । साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के वसंतकुंज नॉर्थ थाना की पुलिस टीम ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है जो अपनी प्रेमिका के खर्चों को पूरा करने के लिए रात को घरों में घुस कर चोरी करने लगा था। वंसत कुंज नॉर्थ थाना इलाके में इस चोर ने एक के बाद एक चोरी की कई वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के नाम मे दम कर रखा था। आखिरकार, दिल्ली पुलिस ने इस शातिर चोर को दबोच लिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी चोर की पहचान राहुल उर्फ लुक्का के रूप में की है। आरोपी चोर रंगपुरी पहाड़ी इलाके का रहने वाला है। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, आईपैड, बैग, स्पीकर, घड़ियां, चांदी के सिक्के, गोल्ड चेन और कैश आदि बरामद हुआ है। शातिर चोर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वसंतकुंज नॉर्थ थाना में दर्ज चार मामलों का खुलासा किया है। आरोपी पहले से दर्ज आधा दर्जन आपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। इसके ऊपर अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं। डीसीपी के अनुसार 7 दिसंबर को एक घर में सेंधमारी की शिकायत पुलिस को मिली थी। उस मामले में एसीपी सत्यजीत शरीन की देखरेख में एसएचओ राजीव मलिक, एसआई ऋषिकांत, हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह, जीत सिंह, गजराज, शंभू दयाल और कांस्टेबल बनवारी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की थी। कई दिनों के बाद पुलिस टीम इस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने लैपटॉप, आईपैड, गोल्ड सिल्वर की ज्वेलरी, क्वाइन, कैश बरामद किया है। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदि है और उसे शराब-ड्रग्स की लत है, जिसके खर्चों और उसकी गर्लफ्रेंड के खर्चो को पूरा करने के लिए घरों में चोरियां करता था। वहां से चुराए गए कीमती सामानों को बेच कर वह अपनी और अपनी प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करता था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 मार्च 2026)
घरों की बाड़ी बनी महिलाओं की तरक्की की राह
वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बदली शामबती बघेल की जिंदगी
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
महिला नेतृत्व की मिसाल : संकुल शैक्षिक समन्वयक के रूप में अलका चौहथा निभा रहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
गैस संकट उज्जैन में गहरा, ईरान-इजराइल युद्ध से 1000 व्यावसायिक प्रतिष्ठान प्रभावित
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी