दिल्ली समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी
नई दिल्ली : दिल्ली में बारिश का दौर लगातार जारी है. दिन में अंधेरा छाया हुआ है और झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यानी दिल्ली वालों को बारिश से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. दिल्ली में अगले 5 दिन भारी बारिश की संभावना जताई गई है. बारिश से गर्मी से तो दिल्ली के लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन इससे जगह-जगह जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई है. ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.
उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक पहाड़ी राज्यों पर भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. पहाड़ी राज्यों में बारिश पहले ही खूब तबाही मचा चुकी है. अब आगे भी मौसम विभाग की ओर से इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई तबाही के बाद अब फिर से मौसम विभाग की ओर से राज्य में 2 सितंबर तक बारिश की संभावना है.
इन राज्यों में भी बारिश की संभावना
अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 29 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. पंजाब में कई क्षेत्रों में 30 अगस्त तक स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. 29 अगस्त को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 2 दिनों के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश और अगले 6 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
2 और 3 सितंबर को केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 और 30 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल
5 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 29 अगस्त को कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और बिजली के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
29 से 30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है.
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द