फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की ट्रेलर रिलीज की तारीख आई सामने
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लगातार सुर्खियों में है। फिल्म के टीजर और गाने सामने आने के बाद से दर्शकों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि फिल्म का टीजर सामने आने के बाद से दर्शक इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स का दावा है कि वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर दर्शकों की धड़कन बढ़ाने वाला है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के जबर्दस्त एक्शन सीक्वेंस और शानदार स्टार कास्ट दर्शकों के रोमांच को बढ़ाने वाले हैं।
हाल ही में फिल्म का नया गाना वल्लाह हबीबी' रिलीज किया गया था, जो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स की तरफ से एक पोस्टर भी शेयर किया गया है। जिसमें अक्षय कुमार बड़े मियां तो टाइगर श्रॉफ छोटे मियां के रूप दिख रहे हैं। वहीं, उनके साथ मानुषी छिल्लर और अलाया एफ हाथ में हथियार लिए नजर आ रही हैं। फिल्म का यह पोस्टर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' सभी किरदार ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं।
फिल्म को अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया, जिसके निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर हैं। फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। चर्चा है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' में दर्शकों के एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगा।
अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल
विपक्ष पर बढ़त बनाने के लिए जमीनी अभियान की शुरुआत
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, इलाज के दौरान मौत
गोरखा नेताओं की रणनीतिक बैठक, पुरानी मांग को फिर मिली हवा