पाकिस्तानी सैन्य छावनी पर हमले की तैयारी में टीटीपी लड़ाके
इस्लामाबाद। अफगान तालिबान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के 30 हजार से ज्यादा लड़ाकों ने कमांडर हाफिज गुल बहादुर के नेतृत्व में पाकिस्तान की सैन्य छावनी मीर अली कूच का ऐलान किया है। हमले की तैयारी में कई अफगान सैनिक भी शामिल हैं। अब तक हजारों लड़ाके पाक सीमा पर जमा हो गए हैं। 26 मार्च के बाद पाक के खिलाफ अभियान के लिए कई और लड़ाके पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 4 दिन पहले पाक एयर स्ट्राइक से गुस्साए अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की 12 फौजी चौकियों को तबाह कर दिया।
गौरतलब है कि दिसंबर 2007 को बेतुल्लाह मेहसूद की अगुआई में 13 गुटों ने एक तहरीक यानी अभियान में शामिल होने का फैसला किया, लिहाजा संगठन का नाम तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान रखा गया। शॉर्ट में इसे टीटीपी या फिर पाकिस्तानी तालिबान भी कहा जाता है। आतंकवाद की फैक्ट्री कहे जाने वाले पाकिस्तान में अब तक जितने भी आतंकी संगठन अस्तित्व में आए हैं, उनमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान सबसे खतरनाक माना जाता है। खास बात यह है कि इस संगठन के पाकिस्तान फौज में हजारों समर्थक हैं और यही पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा है। कहा तो यहां तक जाता है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को सीधे शब्दों में बता दिया है कि फौज में टीटीपी समर्थक होने के मायने ये हैं कि इन आतंकियों के जद में पाकिस्तान के एटमी हथियार भी आ सकते हैं।
कभी पाकिस्तानी सेना का खास था गुल बहादुर
पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते वजीरिस्तान में हाफिज गुल बहादुर के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। इनमें 18 आतंकवादी मारे गए। हाफिज गुल 2006 से 2009 के बीच पाक सेना के समर्थन वाला कमांडर था। लेकिन बाद में गुल ने पाक सुरक्षा बलों पर ही हमले शुरू कर दिए थे। जून 2009 से पाक सेना ने उसके खिलाफ अभियान शुरू किया।
अफगान तालिबान ईरानी ड्रोन खरीद रहा, पाक चिंतित
रिपोट्र्स हैं कि अफगान तालिबान ईरान से निगरानी और लड़ाकू कामीकाजे ड्रोन खरीदने पर जोर दे रहे हैं। ये ड्रोन पेलोड के साथ हमले करते हैं। जानकारों का कहना है कि अगर यह डील होती है तो यह पाकिस्तान लिए बहुत बड़ी चिंता की बात हो सकती है।
अफगानिस्तान पर पाक की नीति फेल साबित
एक्स्पट्र्स कहते हैं कि पाक जानता है कि अफगानिस्तान में कूटनीतिक पकड़ बनाए रखने की उसकी नीति विफल रही है। अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान अब नीति बदल रहा है। पाक अफगान आतंकियों से लडऩे के साथ काबुल से बातचीत चैनल भी सक्रिय कर रहा है।
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
रायपुर ग्रामीण में होली बनी खौफनाक, तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकू से हमला
राज्यसभा चुनाव में Laxmi Verma ने दाखिल किया नामांकन, सीएम Vishnu Deo Sai रहे साथ