भीषण सड़क हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत
संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना में लेक प्लेजेंट के पास आमने-सामने की टक्कर में दो भारतीय छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है। दोनों ही छात्र भारत के थे। वे अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के तौर पर पंजीकृत थे।पेरिया पुलिस के अनुसार, ‘स्टेट रूट- 74’ के ठीक उत्तर में कैसल हॉट स्प्रिंग्स रोड पर 20 अप्रैल को शाम करीब छह बजकर 18 मिनट दो कारों के बीच टक्कर हो गई। पुलिस ने एक बयान में कहा, ”यह पता लगाया जा रहा है कि वाहनों में टक्कर कैसे हुई।”उसने बताया कि सड़क हादसे में दोनों कारों के चालक घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया की मृतकों की पहचान 19 वर्षीय निवेश मुक्का और 19 वर्षीय गौतम पारसी के रूप में की गई है। उसने बताया कि दोनों भारतीय थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यसभा सीट पर खींचतान खत्म, Sharad Pawar पर बनी सहमति; Aaditya Thackeray को झटका
सरकार पर Mallikarjun Kharge का हमला, बोले– पीएम मोदी ने राजनीतिक-नैतिक रूप से किया सरेंडर
मध्य प्रदेश में 5 दिन का प्रशासनिक बदलाव, राजेश राजौरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट