सीवर लाइन में सफाई करने उतरे रेस्टोरेंट के दो कर्मचारियों की मौत
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के पास गहरे सीवर लाइन की सफाई करते हुए दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक अशोका बिरयानी रेस्टोरेंट के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना तेलीबांधा थाना की है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कवरेज के लिए मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने मारपीट की।जानकारी के अनुसार अशोका बिरयानी के दो कर्मचारी कमलेश और डेविड गुरुवार की सुबह रेस्टोरेंट के पास करीब 15 फीट गहरे सीवर लाइन की सफाई करने अंदर दाखिल हुए थे। सफाई करते समय सीवर से निकली जहरीली गैस से दम घुटने की वजह से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई।इसकी घटना की सूचना तत्काल तेलीबांधा थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दोनों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। बाद में किसी तरह दोनों शवों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तुरंत निजी अस्पताल में लाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो शवों को देखकर पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव