50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रायपुर । ऑपरेशन निजात के तहत राजधानी पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कार में गांजा तस्करी करते दो महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में 50 किलो से अधिक गांजे के साथ पकड़ा है और स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ और कार की कीमत 15.50 लाख रुपये है। बता दें की यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार,10 अगस्त को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली कि एक चार पहिया वाहन महासमुंद से रायपुर की ओर गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की। नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने मुखबिर बताए गए वाहन को रोका, जिसमें एक युवती और एक युवक सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सतीश अग्रवाल और कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी बताया। कार की तलाशी लेने पर कार में अलग-अलग पैकेटों में 50 किलो 300 ग्राम गांजा पाया गया, जिसे ओडिशा से रायपुर लाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 50 किलो से अधिक गांजा और गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार सी जी 04 पी बी 4532 जुमला कीमती लगभग 15 लाख 50,000 रूपये जब्त किया गया है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा– आज के दौर में पुराने विचार बदल रहे हैं, अनिश्चितताओं को समझना जरूरी
भारतीय वायुसेना को बड़ा झटका: सुखोई-30 क्रैश, दोनों पायलटों की शहादत
गुना में दर्दनाक एक्सीडेंट: खुशियां लेने निकले परिवार पर टूटा कहर, पिता-पुत्र समेत मासूम की मौत
रमेश बोले: पुतिन से तेल लेना संभव, अमेरिकी दबाव कब तक चलेगा?
पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे