टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल के लिए अंपायर्स की हुई घोषणा
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और इंग्लैंड का सामना होगा। 27 जून को पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मुकाबला भी खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले के लिए अंपयार्स की घोषणा कर दी गई है।
गुरुवार को होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले में मैदानी अंपायर न्यूजीलैंड के क्रिस गफ्फनी और ऑस्ट्रेलिया के रॉडनी टकर होंगे। जोएल विल्सन इस मैच में टीवी अंपायर, जबकि पॉल रीफेल चौथे अंपायर होंगे। न्यूजीलैंड के जेफरी क्रो मैच रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
नितिन मेनन भी करेंगे अंपायरिंग
वहीं, इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और भारत के नितिन मेनन साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैदानी अंपायर होंगे। वेस्टइंडीज के रिची रिचर्डसन को इस मैच का मैच रेफरी नियुक्त किया गया है।
पहले स्थान पर रहा है भारत
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है। उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय चल रही है और उसने ग्रुप चरण के बाद सुपर आठ में भी टॉप पोजिशन हासिल की।
दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने अमेरिका को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इससे पहले भी 2022 में दोनों टीमों का सामना अंतिम चार में हुआ था, जहां इंग्लैंड की टीम ने जीत दर्ज फाइनल में जगह बनाई है। भारत उस हार का बदला लेना चाहेगा।
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
पारा चढ़ा, गुरुवार रहा सबसे गर्म दिन; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
तेज रफ्तार बस पलटी, जशपुर में 5 यात्रियों की मौके पर मौत
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
केजरीवाल को झटका: दिल्ली विधानसभा ने लाइव स्ट्रीमिंग से किया इनकार
ऊर्जा संकट के बीच बड़ा फैसला: United States की मंजूरी से India जारी रखेगा Russia से तेल आयात
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब