यूपी के परिणाम हमारी उम्मीद के विपरीत, समीक्षा करेंगे-भूपेन्द्र चौधरी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में भाजपा गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए। लोकतांत्रिक दल के नाते आपस में बैठकर परिणामों की समीक्षा की जाएगी। विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ये अभूतपूर्व अवसर है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन को तीसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया है। पूर्ण बहुमत के लिए आवश्यक सीटों से अधिक जिताकर जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है। भाजपा अध्यक्ष ने एनडीए को अपना समर्थन और वोट देने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन का आभार जताया। आगे की योजना पर बोले कि विकसित भारत के लक्ष्य और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर आगे बढ़ेंगे। वर्ष 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार करने का लक्ष्य है, जिसे पूरा करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव