कांग्रेस में नहीं जा सकते वरुण गांधी?
नई दिल्ली । वरुण गांधी कांग्रेस में क्यों नहीं जा सकते हैं और कांग्रेस उन्हें अमेठी या फिर रायबरेली सीट से उम्मीदवार क्यों नहीं बना सकती है? हालांकि भाजपा से टिकट कटने के बाद सांसद वरुण गांधी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन इतना जरूर है कि वरुण गांधी काफी समय से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच भाजपा ने पांचवीं और 6वीं सूची जारी कर दी । पांचवीं सूची में सबसे चौंकाने वाला निर्णय फायर ब्रांड नेता वरुण गांधी पीलीभीत सीट से टिकट कटना था। लंबे समय से वरुण गांधी के टिकट को लेकर चल रही रस्साकशी भी खत्म हो गई है। अब वरुण गांधी क्या निर्णय लेंगे इस पर सबकी नजर है। पीलीभीत में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान है। बुधवार नामांकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है। बताया जा रहा है कि सपा और बसपा प्रत्याशी आज अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
दरअसल पीलीभीत लोकसभा सीट पिछले चार चुनावों से भाजपा के कब्जे में है। मौजूदा समय में वरुण गांधी इस सीट से सांसद हैं। वरुण गांधी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं। उनके बयानों पर खूब चर्चा हुई। हालांकि कुछ समय पूर्व से उनके बयानों में नरमी आई थी लेकिन तब तक उनके टिकट को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। ऐसी भी संभावना है कि वो पीलीभीत सीट से ही निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव