दिल्ली के इस रास्ते वाहनों की आवाजाही बंद
नई दिल्ली । सड़क पर एक बस फंसने के कारण दिल्ली के विश्वविद्यालय मार्ग पर यातायात प्रभावित है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके बताया कि धंसे हुए हिस्से में बस फंसने की वजह से वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया कि दिल्ली जल बोर्ड इस मार्ग पर काम कर रहा है। लोगों को वैकल्पिक मार्ग के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस ने कहा कि माल रोड से हंसराज कॉलेज की ओर जाने वाले दोनों कैरिजवे में विश्वविद्यालय मार्ग पर यातायात की आवाजाही बंद है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि सड़क धंसी होने और काम के चलते बस के उसमें फंसने के कारण यातायात बंद है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी जाती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी