'तारक मेहता...' की 'सोनू भिड़े' की हो गई शादी? वीडियो में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस को देख हैरान फैंस पूछ रहे सवाल
तारक मेहता.. फेम झील मेहता ने दुल्हन के अवतार में वीडियो शेयर किया है। झील मेहता ने लाल रंग की साड़ी पहनी और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। झील मेहता को दुल्हन के लुक में देखकर फैंस हैरान हैं और फिदा हो गए हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पुरानी सोनू याद है? मतलब छोटी सोनू भिड़े? यह रोल झील मेहता ने निभाया था, और अब वह जल्द ही शादी करने वाली हैं, पर इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। वीडियो में झील मेहता मांग में सिंदूर लगाए और लाल साड़ी पहनकर दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। यह देख फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर उन्होंने शादी कब की? Jheel Mehta ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्राइडल अवतार में नजर आ रही हैं। साथ में लिखा है कि वह 2024 की बेस्ट दुल्हन बनने की प्रैक्टिस कर रही हैं। वीडियो में झील मेहता अलग-अलग स्टाइल में लहराते हुए पोज दे रही हैं। फैंस भी उनके दीवाने हुए जा रहे हैं, पर साथ ही पूछ रहे है कि उन्होंने शादी कब की।
भारत में ईंधन संकट की अफवाहों पर हरदीप पुरी का जवाब
रेस्टोरेंट संचालक बोले—LPG की किल्लत पूरे देश की समस्या
पश्चिम बंगाल चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था चुनाव आयोग के हाथ में, सरकार का हस्तक्षेप नहीं
ATM कार्ड क्लोनिंग से जुड़े आरोपी को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा
उज्जैन में जिला अस्पताल की बदहाली पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी
रसोई गैस आपूर्ति को लेकर कलेक्टर ने आम जनता को दी राहत