वोडाफोन आइडिया 27 फरवरी को कर सकती है बड़ी घोषणा
मुंबई । कर्ज में फंसी कंपनी वोडाफोन आइडिया अगले हफ्ते बड़ा ऐलान कर सकती है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि 27 फरवरी को कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में कंपनी फंड जुटाने के लिए चर्चा करेगी और साथ ही किसी फैसले पर भी बोर्ड मंजूरी दे सकता है। वहीं गुरुवार को ही वोडाफोन के एडिशनल डायरेक्टर कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है कि वो कंपनी कारोबार मे बनी रहेगी और वो नए निवेशक लाने पर विचार कर रही है। कंपनी के अनुसार 27 फरवरी को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में बोर्ड फंड जुटाने के सभी प्रस्तावों पर विचार करेगा। इसमें राइट्स इश्यू, पब्लिक ऑफर, प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रिफ्रेंशियल अलॉटमेंट, क्यूआईपी या ऐसा ही कोई अन्य रूट शामिल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड इनमें से कोई एक रूट या एक से ज्यादा रूट के जरिए किस्तों मे रकम जुटाने पर बात कर सकता है। कुमार मंगलम बिड़ला का कहना है कि कंपनी नए निवेशकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है। 31 दिसंबर 2023 तक वोडाफोन पर कुल कर्ज 214962 करोड़ रुपये हैं। इसमें ब्याज भी शामिल हैं। कंपनी को 31 दिसंबर 2024 तक 5385 करोड़ रुपये के कर्ज चुकाने हैं।
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन