दिल्ली में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज फिर बिगड़ी हवा की गुणवत्ता
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा रहा। इससे आइजीआइ एयरपोर्ट पर न्यूनतम दृश्यता 500 मीटर रही। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले उड़ाने कम प्रभावित हुईं। वहीं मौसम ने थोड़ी करवट बदली है और आकाश में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। दूसरी तरफ प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ है। इससे दिल्ली में औसत एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह में दिल्ली का एयर इंडेक्स 300 रहा, जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले एयर इंडेक्स 300 से अधिक होने के कारण बेहद खराब श्रेणी में था, लेकिन दिल्ली के 35 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 21 जगहों पर एयर इंडेक्स 300 से अधिक बना हुआ है। इस वजह से दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है।
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त