लक्ष्मण की समस्या हुई दूर तो बैगा परिवार को मिली राहत
कोरिया : विगत एक बरस से अपने बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पोड़ी (बचरा) तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोविंदपुर के विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के सुशासन वाली सरकार के मंशानुरूप जिले के कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के विशेष पहल से इन परिवारों को इस परेशानियों से छुटकारा मिल गई है।
पोड़ी (बचरा) तहसीलदार ओपी सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम गोविंदपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री नीरज कुमारी, दुलार साय की बेटियां कुमारी संगीता व कविता, बृजलाल के बिटिया सगुन, बुधियारो, जगसाय की बेटी रीना एवं शंकर लाल बैगा के पुत्र प्रशंसा कुमार का जन्म प्रमाणपत्र तत्काल बनाकर दिया गया। इसी तरह जिला कलेक्टरेट कार्यालय में लगने वाले जन चौपाल कार्यक्रम में बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आमगांव निवासी चंदा बाई ने अपने पुत्र लक्ष्मण यादव के जन्म प्रमाण पत्र बनने में आ रही परेशानियों का जिक्र कलेक्टर त्रिपाठी के समक्ष दर्ज कराई। आवेदन को पढ़ते ही तत्काल जन्म प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए और उसी दिन बैकुंठपुर के तहसीलदार डॉ. अमृता सिंह ने जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के आदेश जारी की और अब लक्ष्मण यादव का जन्म प्रमाण-पत्र बन गया। जन्म प्रमाण पत्र बनने से बैगा परिवार में खुशियां देखने को भी मिली है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन