रोहित के बाद कौन? अनिल कुंबले ने बुमराह को बताया भारत का अगला टेस्ट कप्तान
BCCI: रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के बाद अब चयनकर्ताओं को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नया टेस्ट कप्तान ढूंढना होगा. भारत के अगले टेस्ट कप्तान बनने के कई बड़े दावेदार हैं, जिसमें शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि भारत का अगला टेस्ट कप्तान कौन होगा. इसी बीच भारत के महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अगला टेस्ट कप्तान बनने की वकालत की है.
अनिल कुंबले का बड़ा बयान
अनिल कुंबले को लगता है कि टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह के साथ आगे बढ़ना चाहिए. अनिल कुंबले ने कहा, 'शायद सिर्फ इस सीरीज (इंग्लैंड के खिलाफ) के लिए जसप्रीत बुमराह को कप्तान चुना जाए और फिर देखें कि उनकी फिटनेस कैसी है. मुझे पता है कि तेज गेंदबाज होना आसान नहीं है. उन्हें (बुमराह) चोटें लगी हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वे ब्रेक पर थे और इस IPL में ही वापसी कर रहे हैं, लेकिन मैं फिर भी बुमराह को चुनूंगा.'
बुमराह के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत
अनिल कुंबले ने माना कि जसप्रीत बुमराह के लिए सभी पांच टेस्ट मैच खेलना संभव नहीं होगा. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में जसप्रीत बुमराह को सभी पांच टेस्ट मैचों में शामिल करने के प्रयास में उन्हें चोट लग गई थी और वह काफी हद तक क्रिकेट से दूर हो गए थे. इसलिए, जसप्रीत बुमराह के लिए बेहतर वर्कलोड मैनेजमेंट की बहुत जरूरत है. अनिल कुंबले ने कहा, 'जब भी ऐसा होता है, उप-कप्तान आकर कार्यभार संभाल लेता है.'
कप्तानी के संभावित दावेदार
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए कप्तानी के संभावित दावेदार जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हैं. जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कुछ टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की थी. फिलहाल, जसप्रीत बुमराह की बार-बार होने वाली फिटनेस समस्याओं के कारण केएल राहुल और शुभमन गिल कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि जसप्रीत बुमराह को पूरी तरह से खारिज नहीं किया जा सकता है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ