कौन हैं ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज?
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस वक्त देश में चर्चा का विषय बन गई है। कथित शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को देर रात उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल के घर पर एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज के नेतृत्व में ईडी की टीम पहुंची थी। आपको बता दें कि झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी करने के लिए पहुंची टीम में भी कपिल राज का नाम सामने आया था। बता दें कि कपिल राज वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय के रांची जोन के प्रमुख हैं। वह 2009 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं। कपिल राज साल 2023 के सितंबर महीने में ईडी के एडिशनल डायरेक्टर बने थे। जानकारी के मुतबिक झारखंड में उनका कार्यकाल दिसंबर 2024 तक है। वह इससे पहले पश्चिम बंगाल में भी पदस्थापित रहे हैं। कपिल राज कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच कर रहे हैं। उनकी निगरानी में ही झारखंड में अवैध खनन घोटाला, जमीन घोटाला और विधायक नकद घोटाला सहित कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच हो रही है। हाल ही में कपिल राज को मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस डिपार्टमेंट ऑफ रेवेन्यू ईडी सेक्शन द्वारा 1 साल का डेप्युटेशन दिया गया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव