पैपराजी ने क्यों दिखाया गुस्सा? अपूर्वा मुखीजा ने मांगी माफी
इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा को हाल ही में करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में देखा गया था। अब अपूर्वा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें पैप्स से सॉरी बोलते हुए देखा जा सकता है। इस पर नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए जानते हैं किस वीडियो पर और क्या बोले यूजर्स।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा मल्टी कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक ब्लैक कलर का हैंड बैग भी ले रखा है। इस वीडियो में सुनाई देता है कि कोई पैपराजी किसी बात पर नाराज हो जाता है। इसके जवाब में अपूर्वा कहती हैं कि अरे सर गुस्सा क्यों कर रहे हैं, सॉरी सर। अब मुझसे ऐसा नहीं होगा। इसके बाद वो चली जाती हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि ये सब कुछ मजाक में होता हैं वहां।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस के रिएक्शंस आने लगे हैं। एक यूजर ने कहा कि सॉरी बोलने का तरीका काफी कैजुअल है। दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि रेबेल किड को सॉरी बोलने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने उनकी लुक की तारीफ की है।
विवादों से रहा है गहरा नाता
अपूर्वा मुखीजा अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों 'द ट्रेटर्स' शो के दौरान अपूर्वा और उर्फी जावेद के बीच काफी विवाद बढ़ा था। इसके अलावा 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में भी विवाद हुआ था, जिसमें अपूर्वा भी शामिल थीं। शो के दौरान अपूर्वा मुखीजा ने आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना की गई थी। फिर सोशल मीडिया से कई महीनों दूर रहने के बाद अपूर्वा ने दोबारा वापसी की।
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन