बदला हवाओं का रुख, बढने लगा रात का तापमान
भोपाल। प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से कुछ शहरों में रात के तापमान बढने लगा है। शनिवार को प्रदेश के आठ शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो पचमढ़ी में दर्ज रात के तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। प्रदेश में सबसे कम 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में रिकार्ड किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की तुलना में तीन डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उत्तर भारत के बीच में बना हुआ है। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिणी हो गया है। इस वजह से प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो जाने से न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़ोतरी होने के आसार कम हैं। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में महाराष्ट्र के आसपास एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। उसके प्रभाव से जहां हवाओं का रुख बदल गया है, वहीं हवाओं के साथ अरब सागर से नमी भी आने लगी है। इस वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल भी छाने लगे हैं। लिहाजा रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही दिन का तापमान भी बढ़ने की संभावना है। 16 जनवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एवं एक प्रति चक्रवात के बनने के कारण हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं दक्षिणी हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि, रात के समय हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने की वजह से ठंड बरकरार रहेगी।
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज
धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त
चेक बाउंस: न डरें, न हल्के में लें; जानिए जेल का डर कितना सच और धारा 138 में क्या है सजा और कब होती है सख्ती?
भोजपुर मंदिर में नियमों को लेकर बहस, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
हालात पर पैनी नजर, राज्यों को शांति बनाए रखने के निर्देश