मैट्रिमोनियल साइट पर मिले शख्स ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा, नोएडा की महिला से 56 लाख की ठगी
नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा में साइबर अपराधी ने मेट्रीमोनियल साइट पर महिला को शादी का झांसा देकर 56 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली. इसके बाद अलग-अलग बैंकों के छह खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई. ठगी की जानकारी होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने की पुलिस से रविवार को की. महिला के साथ नाइजीरियन गिरोह द्वारा ठगी करने की आशंका जताई जा रही है.
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है और उन्होंने मेट्रीमोनियल साइट पर प्रोफाइल बनाई थी. 17 जनवरी को उसके पास अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें उसने बताया कि नंबर उसकी प्रोफाइल से मिला है वह भी शादी करने को इच्छुक है. इसके बाद महिला और आरोपी की बात होने लगी. इस दौरान महिला का विश्वास जीतने के लिए उसने अपना फर्जी पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और फोटो समेत अन्य दस्तावेज भेजे. 23 जनवरी को उसने महिला से कहा कि वह विदेश में है और चार दिन बाद भारत लौटेगा.
साथ ही कहा कि उसने वहां से विदेशी मुद्रा, हीरे के गहने समेत अन्य तोहफे लाने की बात कही. इसके बाद 27 जनवरी को आरोपी ने महिला को कॉल कर बताया कि उसे विदेशी मुद्रा लाने के कारण डिटेन कर लिया गया है और मामले को सुलझाने के लिए पैसे भेजने और मिलने पर रकम लौटाने की बात कही. इसके बाद महिला ने उसे पैसे भेजने शुरू कर दिए.
इसके बाद वित्त मंत्रालय की कथित अधिकारी शिप्रा का उसके पास फोन आया और कहा कि कार्रवाई से बचना है तो रकम भेजे. महिला को डराने के लिए उसके मोबाइल पर मुंबई कोर्ट का समन भेजा गया और कहा गया कि जांच में सहयोग नहीं किया को उसे व्यक्ति के साथ जेल जाना पड़ेगा. इसके बाद ठगों के बताए गए खातों में महिला ने कई बार में 56 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद महिला अधिकारी और व्यक्ति का फोन बंद आने लगा. ठगी का एहसास होने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की. जिन खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है, उन खातों की जांच की जा रही है. ठगी की रकम में से पुलिस ने 15 हजार रुपये फ्रीज करा दिए हैं, बाकी की रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है.
महंगाई का पहिया थमा: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, दिल्ली से मुंबई तक पुराने भाव बरकरार।
रियल एस्टेट में अदाणी की ऊंची छलांग: गोरेगांव रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी।
NC-JCM की मांग: न्यूनतम वेतन में भारी उछाल और 6% वार्षिक वृद्धि के बीच सरकार का DA पर फैसला
मिलावटी तेल को कहें अलविदा! रसोई में खुद तैयार करें 100% प्योर पीनट ऑयल।
अनुष्का से रितिका तक: आईपीएल 2026 में छाया इन स्टार वाइव्स का जबरदस्त फैशन सेंस।
माथाभांगा में हुंकार: योगी आदित्यनाथ बोले— बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त करना ही मां का सपना
लोकसभा स्थगित: सत्र के दौरान गूंजे जनहित के 226 मुद्दे, नौ विधेयकों को मिली मंजूरी
ईरान का नया आदेश: अब आईआरजीसी की अनुमति के बिना नहीं गुजरेंगे जहाज
लोकसभा में मर्यादा की बहस: पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह ने जताई आपत्ति
अखिलेश के 'सास-बहू' तंज पर भारी पड़ी स्मृति, गोरखपुर से चुनाव लड़ने का दिया चैलेंज