66 दिन बाद सिंघु सीमा मुख्य मार्ग को खोलने का काम हुआ शुरू
नई दिल्ली । सिंघु बॉर्डर पर लगने वाले जाम से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मुख्य मार्ग (मेन कैरिज-वे) को 66 दिन बाद बुधवार की सुबह से खोलने का काम शुरू हो गया है। फिलहाल चार-चार लेन वाले मुख्य मार्ग की केवल दो-दो लेन ही दोनों तरफ से खोली जा रही हैं। इसके लिए कई क्रेन व अर्थ मूवर्स मशीनें लगाई गई है। हालांकि हाई-वे पर सीमेंट व कंक्रीट से जाम किए गए बैरिकेड्स हटाने में कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के एक आलाधिकारी ने बताया कि शुक्रवार तक फ्लाइओवर के ऊपर दोनों तरफ से वाहनों के लिए दो-दो लेन खोल दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 10 बजे से सिंघु बॉर्डर के ऊपर रखे सीमेंट के बैरिकेड्स हटाने का काम शुरू हो गया। लेकिन सीमेंट व कंक्रीट से जाम किए गए जर्सी बैरियर को हटाने में कर्मचारियों को भारी परेशानी आ रही है। इसे तोड़ने में काफी समय लग रहा है। यहां मौजूद अर्थ मूवर चालक ने बताया कि इसे तोड़ना काफी मुश्किल भरा काम है। इसे तोड़ने में काफी समय लग सकता है। इस काम में दर्जन से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं। मुख्य कैरिज वे खुलने से सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव कम होगा। जिससे जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस काम के शुरू होते ही स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि काफी मुश्किल के बाद हम एक ओर से दूसरे ओर तक पहुंच पा रहे थे। इसके खुलने से हम आसानी से वाहन लेकर एक-तरफ से दूसरे तरफ आ जा सकते हैं।
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश
अजित पवार विमान दुर्घटना केस में पूछताछ का दौर, तकनीकी पहलुओं की जांच
T. S. Singh Deo बोले—पुरानी हो गई जय-वीरू की जोड़ी, अब नई फिल्म बनेगी
गृहमंत्री का बड़ा कदम, डिजिटल जनगणना हेतु चार आधुनिक टूल लॉन्च
भाजपा से दूरी से लेकर नजदीकी तक, Nitish Kumar की राजनीति
66 के हुए शिवराज सिंह चौहान, जन्मदिन पर विकास के पांच संकल्प
नेपाल से पकड़ा गया नक्सली नेता Muppala Lakshmana Rao, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा