दो ट्रकों के बीच दबा युवक.......
बाहरी दिल्ली। आजादपुर मंडी में दो ट्रकों के बीच दबने से इलाज के बाद घर लौटे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय लालू सिंह अपने परिवार के साथ आदर्श नगर स्थित भडौला गांव में एक किराये के मकान में रहते थे।
आजादपुर मंडी में ए ब्लाक स्थित एक दुकान पर काम करते थे। मृतक लालू के पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 11 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे उनका बेटा आजादपुर मंडी में काम पर गया था। तभी दो ट्रकों के बीच आ गया। घर पर आने के बाद उसने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उसके पेट में तेज दर्द हो रहा है।
12 अप्रैल की रात हुई थी मौत
आनन-फानन में लालू को तुरंत जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के बाद लालू घर आ गया। जितेंद्र ने बताया कि 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उसकी घर पर ही मौत हो गई।
स्वजन ने इसकी सूचना 13 अप्रैल को पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भडौला गांव स्थित लालू के घर पर पहुंची। देखा कि लालू का शव जमीन पर पड़ा है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। बाद में शव पोस्टमार्टम के पास स्वजन को सौंप दिया।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतक के पड़ोसी, पिता व आजादपुर मंडी में लोगों से पूछताछ कर मौत के कारणों का पता लगा रही है। मृतक के पिता के दावे के अनुसार मंडी में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का भी पता लगाकर पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।
नेपाल से पकड़ा गया नक्सली नेता Muppala Lakshmana Rao, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की चर्चा
समर्थकों और नेताओं की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया पर्चा
पुलिस लाइन में उत्साह और उमंग का माहौल, अधिकारियों ने कर्मचारियों को दी होली की शुभकामनाएं
पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर केंद्र की राजनीति में Nitish Kumar की चर्चा तेज
इंदौर में रंगपंचमी पर हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम