मां की आंखों के सामने जिंदा जल गया जवान बेटा, झकझोर देने वाली घटना
शहडोल। शहडोल जिले (Shahdol district) के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठोतिया में शनिवार तड़के एक हृदयविदारक हादसा हो गया। कच्चे मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में 18 वर्षीय युवक अमित पटेल (Amit Patel) की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह मंजर उसकी मां गीता पटेल ने अपनी आंखों के सामने देखा, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस के अनुसार गीता पटेल (45 वर्ष) अपने कच्चे मकान के एक कमरे में सो रही थीं, जबकि उनका बेटा अमित दूसरे कमरे में था। शनिवार तड़के लगभग 3 बजे अचानक घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मां किसी तरह अपने कमरे से बाहर निकल आई और शोर मचाकर मदद मांगने लगी। इसी दौरान बेटे के कमरे में आग फैल गई और अमित मदद के लिए चिल्लाने लगा। मां ने पड़ोसियों को जगाकर बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा कमरा चपेट में आ गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मां के सामने ही उसका जवान बेटा मौत के मुंह में चला गया।
फायर ब्रिगेड पहुंची, घर जलकर खाक
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लगभग पूरा कच्चा मकान जलकर खाक हो चुका था। अमित पटेल का शव पूरी तरह झुलसी अवस्था में मिला, जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल मरचूरी भेजा गया।
मां के जीवन का आखिरी सहारा था अमित
बताया गया कि अमित सब्जी की दुकान लगाकर घर का खर्च चलाता था और वही अपनी मां का इकलौता सहारा था। परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था—एक बेटा कुछ वर्ष पहले घर छोड़कर चला गया था, जबकि पति ने करीब एक दशक पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से मां-बेटे ही साथ रहते थे।
अटारी में रखा पैरा बना आग का कारण?
जिस कमरे में अमित सो रहा था, उसके ऊपर अटारी में पैरा रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
अंतरराष्ट्रीय हालात पर भारत-फ्रांस संवाद, नरेंद्र मोदी ने मैक्रों से की चर्चा
जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
महायुद्ध की लपटें हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा और उठाए सवाल 🔥🌍
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
सरकार ने बताया तेल-गैस स्टॉक, प. एशिया में बमबारी के बीच सप्लाई का हाल
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां