रूस में चर्च और यहूदियों के धर्मस्थल पर आतंकी हमला
रूस के उत्तर में स्थित दागेस्तान में रविवार को यहूदियों के धर्मस्थल सिनेगाग, ईसाइयों के आर्थोडाक्स चर्च और पुलिस पोस्ट पर गोलीबारी की घटना हुई है। वहां पर बंदूकधारियों ने चर्च और सिनेगाग में आए श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में छह पुलिसकर्मियों और चर्च के पादरी के मारे जाने और 13 लोगों के घायल होने की सूचना है।
स्पेशल फोर्स की जवाबी कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए हैं। रूस में सार्वजनिक स्थल पर चार महीने के भीतर हुआ यह दूसरा हमला है। पुलिस ने अभी इसके आतंकी हमला होने की पुष्टि नहीं की है।
अज्ञात धर्मस्थलों पर फायरिंग शुरू कर दी
काकेशस क्षेत्र के गृह मंत्रालय ने बताया है कि डरबेंट नाम के शहर में ये हमले हुए। इस शहर में यहूदियों की प्राचीन बस्ती है और यह स्थान यूनेस्को के विश्वदाय स्थलों की सूची में शामिल है। यहां पर अज्ञात लोगों ने अचानक धर्मस्थलों पर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी। नजदीक स्थित पुलिस पोस्ट पर भी फायरिंग की गई। इसके बाद पुलिस और हमलावरों के बीच फायरिंग शुरू हो गई।
कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए
सूचना मिलते ही क्षेत्र में मौजूद स्पेशल फोर्स की टीम भी पहुंच गई है और उसने हमलावरों को घेरना शुरू कर दिया है। कार्रवाई में दो हमलावर मारे गए हैं। कुछ हमलावरों के गोली लगने की जानकारी मिली है।
खुद को घिरता देख हमलावरों के सफेद रंग की वाक्सवैगन कार से मौके से फरार होने की सूचना है। पता चला है कि फायरिंग से सिनेगाग में आग लग गई है। इससे पहले 22 मार्च को मास्को के नजदीक कार्कस सिटी हाल में आतंकियों ने हमला कर 145 लोग मार डाले थे।
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
इच्छामृत्यु की प्रक्रिया तेज, जीवनरक्षक सुविधाओं के बाद पानी भी बंद
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
ईरान पर इजराइल का सख्त रुख, “किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे”
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
IPL से पहले कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस
इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा