यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से किया हमला
यूक्रेन की सेना ने रूस पर बड़ा हमला किया है। ड्रोन से इन हमलों को अंजाम दिया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन की सेना ने दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमले में एक तेल रिफाइनरी समेत अन्य जगहों को निशाना बनाया गया है। उधर, रूसी वायु सेना ने रातभर में काला सागर और क्रीमिया के ऊपर 70 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। यह जानकारी शुक्रवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से साझा की।
एक व्यक्ति की गई जान
क्षेत्रीय गवर्नर वेनियामिन कोंद्रायेव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर जानकारी दी है कि ड्रोन का मलबा बॉयलर रूम में गिरने से वहां काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई। ड्रोन ने तेल रिफाइनरी में एक कार्यालय को भी नुकसान पहुंचाया। टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर आपातकालीन अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हमला तीन नगर पालिकाओं पर हुआ है।
गेस्ट हाउस पर गिरे ड्रोन के टुकड़े
टेमरीउक जिले में एक गेस्ट हाउस पर ड्रोन के टुकड़े गिरे हैं लेकिन वहां से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई हताहत नहीं हुआ है। आपातकालीन दल घटनास्थलों पर मौजूद है।
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व
ईद के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन, जो हर आउटफिट पर लगेंगे परफेक्ट
इच्छामृत्यु की प्रक्रिया तेज, जीवनरक्षक सुविधाओं के बाद पानी भी बंद
अब मिनटों में ऐसे बनाएं सोया मंचूरियन, बाजार का स्वाद हो जाएगा फीका, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे
मुंह में घुल जाने वाली 'मावा बर्फी' की यह रेसिपी है बेहद आसान, नवरात्र में जरूर करें ट्राई
ईरान पर इजराइल का सख्त रुख, “किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे”
साबूदाना खिचड़ी – मूंगफली और आलू के साथ बनी, एनर्जी से भरपूर
IPL से पहले कप्तानी को लेकर छिड़ी बहस
इलेक्ट्रिक व्हीकल और बैटरी सेक्टर को मिलेगा सीधा फायदा